सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
ppf account ppf account detail in hindi
what is ppf account ppf account detail in hind पीपीएफ अकाउंट क्या है कैसे काम करता है पीपीएफ ब्याज कैसे निकाले ब्याज दर कितनी देता है क्या लाभ है पीपीएफ अकाउंट का पूरा नाम क्या है अकाउंट कैसे ओपन कर सकते हैं पीपीएफ अकाउंट नए नियम|
हेलो दोस्तों आपने कभी ना कभी पीपीएफ इन तीन शब्दों को जरूर सुना होगा और आपके मन में आया होगा कि यह क्या है कैसे काम करता है यह सभी जानकारी मैं आपको बताने जा रहा हूं पीपीएफ से संबंधित सभी जानकारी इस आर्टिकल में आपको मिल जाएगी |
पीपीएफ का पूरा नाम सार्वजनिक भविष्य निधि होता है (Public Provident Fund ) यह निवेश करने का एक जरिया होता है किसके द्वारा कोई भी भारतीय व्यक्ति पैसे निवेश कर सकता है |
पीपीएफ की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 1968 में की गई थी | यह एक सरकारी योजना है इसके तहत कोई भी भारतीय इसका अकाउंट ओपन करके पैसे जमा कर सकता है |
इसका उपयोग कोई भी व्यक्ति कर सकता हैं चाहे वह किसान हो गरीब हो या कोई अन्य व्यक्ति भी इसका उपयोग कर सकता है|
पीपीएफ के नियम के अनुसार इसमें जमा की गई राशि 80c के अंतर्गत मिली ब्याज पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है यह पूरी तरह टैक्स फ्री होता है |
अधिकतम कितना पैसा जमा कर सकते हैं |
पीपीएफ में 1.50 लाख से अधिक जमा नहीं किया जा सकता है| 1.50 लाख अधिकतम और 500 कम से कम जमा नहीं किया जा सकता है यानी जिस व्यक्ति का अकाउंट है उसको साल में कम से कम ₹500 जमा करना ही पड़ता है इस अकाउंट को जारी रखने के लिए नहीं तो यह अकाउंट बंद कर दिया जाता है इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें |
ppf में राशि जमा करने के लिए पहले 1 साल में केवल 12 बाहर ही पैसा जमा किया जा सकता था | लेकिन 2020 के अनुसार यह कितनी भी बार जमा किया जा सकता है लेकिन उस जमा राशि की अधिकतम सीमा1.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|
कितनी ब्याज मिलती है पीपीएफ में ?
पीपीएफ में इंटरेस्ट रेट इस प्रकार है जो सूची में दिखाया गया है लेकिन यह इंटरेस्ट रेट सरकार के नियम अनुसार परिवर्तित होते रहते हैं | 2020 में 7.1% का ब्याज दिया जाता है |
कब तक के लिए जमा होता है पैसा अधिकतम और कम से कम कितने साल ?
पीपीएफ में जमा राशि कम से कम 15 साल होती है यानी इस अकाउंट में जमा राशि 15 साल के बाद ही प्राप्त होती है ब्याज सहित उसके पहले इस राशि को प्राप्त नहीं किया जा सकता इस राशि में केवल लोन लिया जा सकता है |
पीपीएफ में लोन जमा पैसे के आधार पर प्राप्त होता है यदि आपका पैसा 10,000 जमा है तो आपको 2500 तक का लोन प्राप्त होता है | मिले लोन पर 1% अधिक ब्याज लगता है जैसे यदि सरकार आपको 7% का ब्याज दे रही है तो सरकार आप को दिए गए लोन पर 8% का ब्याज लेगी|
पीपीएफ पर 3 साल के बाद कभी भी लिया जा सकता है और 7 साल के पहले एनी 6 साल तक पीपीएफ पर लोन लिया जा सकता है लेकिन पीपीएफ में लोन लेते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जब तक कोई जरूरी काम ना हो तब तक पीपीएफ से लोन बिल्कुल भी ना लें क्योंकि पीपीएफ लोन पर ब्याज ज्यादा लगती है और इस लोन को चुकाने का समय 36 माह होता है यानी 36 माह के अंदर उस लोन को चुकाना होता है|
यदि किसी कारण बस उस लोन को 36 माह के अंदर नहीं चुका पाते हैं तो उस पर 6% का और ब्याज लगने लगती है जैसे आपने 8% पर लोन लिया था और उसका टाइम 36 माह से ज्यादा हो गया है तो उस पर ब्याज 8+6= 15% का ब्याज लगेगा , इसलिए आप इस बात का विशेष ध्यान रखें
की जब तक आपको कोई विशेष कार्य की जरूरत ना हो तब तक आप इससे लोन ना लें और यदि आप लोन लेते भी हैं तो उसे 36 माह के अंदर उस लोन को खत्म करने का प्रयास करें |
पीपीएफ अकाउंट से 15 साल से पहले पैसे कैसे निकाले ?
इसके लिए नियम होते हैं यदि आपको या आपके परिवार को कोई बीमारी हो जाती है या बच्चों को पढ़ाई के लिए उस पैसे को 15 साल से पहले निकाल सकते हैं और इन से संबंधित सभी डाक्यूमेंट्स बैंक में को प्रोवाइड कराया जाता है तभी 15 साल के पहले पैसा निकाला जा सकता है |
पीपीएफ अकाउंट कैसे खोलें |
पीपीएफ अकाउंट ऑनलाइन खोले जा सकते हैं मैं जिस टाइम पर इस आर्टिकल को लिख रहा हूं उस समय ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोले जा सकते हैं आप एसबीआई यूजर हैं तो आप sbi yono app द्वारा आसानी से ऑनलाइन अकाउंट खोल सकते हैं और अपना पैसा पीपीएफ में जमा कर सकते हैं|
पीपीएफ अकाउंट की ब्याज की गणना कैसे की जाती है ?
पीपीएफ में ब्याज की गणना 1 अप्रैल से शुरू होकर महीने के अंत तक उपलब्ध राशि पर ब्याज की गणना की जाती और उस ब्याज को साल के अंत में जमा किया जाता है |
पीपीएफ अकाउंट में पैसा कब जमा करें ?
सरकार के नियम के आधार पर यदि आप पैसा उस महीने की 5 तारीख से पहले जमा करते हैं तो आपको ब्याज उसी महीने यानी उस पैसे का ब्याज मिल जाएगा और यदि आप 5 तारीख के बाद पैसे को जमा करते हैं तो आपको जमा किए पैसे का ब्याज नहीं मिलेगा इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप पीपीएफ अकाउंट पर पैसे जमा करें तो उसे 5 तारीख से पहले जमा करें ताकि आपको उसका पूरा फायदा मिल सके |
पीपीएफ में ब्याज की गणना कैसे होती है और 15 साल पैसे जमा करने के बाद कितना रिटर्न मिलता है ?
स्क्रीनशॉट के माध्यम से बताना चाहता हूं कि यदि आप हर महीने के ₹ 500 पीपीएफ अकाउंट में जमा करते हैं तो आपको 15 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है |
यह ₹500 सबसे कम राशि है इसे आप यदि हर महीने जमा नहीं कर सकते है तो ₹500 एक बार जमा करके पीपीएफ अकाउंट को जारी रख सकते हैं ध्यान रखें कि हर साल ₹500 जमा करना जरूरी होता है पीपीएफ अकाउंट को ओपन रखने के लिए के लिए |
यदि आप इच्छा अनुसार अमाउंट दर्ज करके 15 साल बाद पीपीएफ द्वारा दिए गए रिटर्न को देखना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट पर आकर आसानी से देख सकते हैं
www.myloancare.in
यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने दोस्तों और फैमिली के साथ इसे शेयर करें और यदि इस आर्टिकल से संबंधित कोई जानकारी रह गई हो तो क्या आप कमेंट करके जरूर बताएं ताकि इस आर्टिकल को पढ़ने वाले को पीपीएफ से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो सके |धन्यवाद
Very nice Article 😍🤞
जवाब देंहटाएं